[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर युवा संगठन बोला- लाइब्रेरी सामुदायिक भवन में शिफ्ट हो:छापर बाजार में संचालित नहीं करने को लेकर ईओ से मुलाकात की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर युवा संगठन बोला- लाइब्रेरी सामुदायिक भवन में शिफ्ट हो:छापर बाजार में संचालित नहीं करने को लेकर ईओ से मुलाकात की

अंबेडकर युवा संगठन बोला- लाइब्रेरी सामुदायिक भवन में शिफ्ट हो:छापर बाजार में संचालित नहीं करने को लेकर ईओ से मुलाकात की

छापर : छापर में सरकार की ओर से पालिका को उपलब्ध कराई गई लाइब्रेरी के स्थान निर्धारण पर अंबेडकर युवा संगठन ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) विकास कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर लाइब्रेरी को मूंदड़ा स्कूल के सामने स्थित सामुदायिक भवन में शिफ्ट करने की मांग की है।

संगठन ने ज्ञापन में बताया कि मूंदड़ा स्कूल के सामने स्थित सामुदायिक भवन सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाया गया है। यह स्थान छात्रों और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक है। साथ ही यह रतनगढ़ रोड के उत्तर दिशा के मोहल्लों और आसपास के लोगों के लिए भी आसानी से पहुंच योग्य है।

संगठन सदस्यों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन इस सरकारी लाइब्रेरी को छापर बाजार में संचालित करने की मंशा बना रहा है। जबकि, बाजार क्षेत्र में पहले से ही लगभग पांच निजी लाइब्रेरियां संचालित हो रही हैं।

संगठन का तर्क है कि यदि लाइब्रेरी को मूंदड़ा स्कूल के सामने सामुदायिक भवन में स्थापित किया जाता है, तो इससे उन क्षेत्रों के छात्रों और आमजन को भी पढ़ाई और अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी, जहां वर्तमान में ऐसी सुविधाओं का अभाव है।

अंबेडकर युवा संगठन ने नगरपालिका प्रशासन से लाइब्रेरी के स्थान निर्धारण से संबंधित पूरी प्रक्रिया, निर्णय और दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष रमेश चौहान, दिलीप मेघवाल, एडवोकेट सुनील कांटीवाल, डूंगरराम मेघवाल, नेमीचंद कांटीवाल, चंचल गुरडा और सुभाष चायल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles