एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग की:सरदारशहर में प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग की:सरदारशहर में प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सरदारशहर इकाई ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने और सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम प्राचार्य के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से स्टू़डेंट्स की आवाज कमजोर हुई
इस अवसर पर नगरमंत्री हर्ष माटोलिया ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों, नेतृत्व विकास और छात्र प्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जोर दिया कि पिछले कई वर्षों से चुनाव न होने के कारण विद्यार्थियों की आवाज़ कमजोर हुई है। राज्य सरकार को विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने चाहिए।
माटोलिया ने यह भी बताया कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश, परीक्षाओं और परिणामों में हो रही देरी से विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा रोजगार संबंधी अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू कर शैक्षणिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध बनाया जाए।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर सह मंत्री प्रवीण कालेरा, नगर खेलो भारत संयोजक हिमांशु राठौड़, नगर एसएफडी संयोजक जगदीश प्रजापत, नगर एसएफडी सहसंयोजक सुनील डाका, दिनेश सारण, बाबूलाल पुनिया, सुरेंद्र कुमार बराड़ तथा नीरज मीणा सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2306200


