[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तहसील स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तहसील स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

तहसील स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को चूरू जिले के सातों ब्लॉकों के तहसील स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि सतर्कता समिति के सदस्यों ने पोस मशीन की जियो फैसिंग एवं बॉयोमैट्रिक सत्यापन उपरान्त पोस मशीन चालू होने के विकल्प की सराहना की तथा विभाग द्वारा प्रत्येक स्तर पर की जा रही उचित निगरानी को राशन वितरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

उन्होंने बताया कि सतर्कता समिति के सदस्यों ने अवगत कराया कि उनके द्वारा अपने ब्लॉक के उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा किये जाने वाले पीडीएस राशन वितरण की निगरानी की जाती है। सरकार द्वारा गरीब/पात्र उपभोक्ताओं को तीन माह का राशन एक मुश्त उपलब्ध करवाया गया है, जो कि बहुत ही प्रशंसनीय है। सदस्यों ने बताया कि खाद्य विभाग का गिवअप अभियान बहुत ही कारगर एवं सफल रहा है इसके माध्यम से जिले के अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा से हटाया गया है एवं पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा में शामिल होने का मौका मिला है। बैठक में नौरंग वर्मा, पूर्णदास स्वामी, शर्मिला देवी, संतोष तालनिया, बजरंग लाल, विकास प्रजापत एवं प्रवीण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles