[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज के गंदे पानी से परेशान वार्डवासी, सैकड़ों स्कूली बच्चों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सीवरेज के गंदे पानी से परेशान वार्डवासी, सैकड़ों स्कूली बच्चों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन

तीन दिन का अल्टीमेटम, समाधान नहीं हुआ तो नगर परिषद कार्यालय में बच्चों के साथ धरने की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां 

फतेहपुर : रेलवे स्टेशन के पीछे वार्ड 45, 46 और 47 के बबूना स्कूल क्षेत्र में सीवरेज की बदहाल व्यवस्था को लेकर सोमवार को सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों और मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। रवि स्कूल, सुरेश बाल विद्या मंदिर और किड्स जोन स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज चैम्बरों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी बाहर निकल रहा है। नालियों के जरिए गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि कुछ घरों में नलों से भी बदबूदार पानी आने की समस्या बनी हुई है। इससे आमजन के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में सीवरेज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो नगर परिषद कार्यालय के सामने ही बच्चों की कक्षा लगाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार बबूना स्कूल क्षेत्र के अलावा नवलगढ़ पुलिया, टिबड़ों के मोहल्ले सहित शहर के कई इलाकों में भी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है।

करोड़ों खर्च के बाद भी व्यवस्था बदहाल

मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद प्रशासन पर समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था सुधारने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद शहर के कई हिस्सों में हालात खराब हैं। गंदे पानी और दुर्गंध के बीच बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने सीवरेज चैम्बरों की सफाई, क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles