हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीदासर में निकली भव्य प्रभात फेरी
तिरंगे के साथ कदमताल, छात्रों ने जगाई देशभक्ति की अलख
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी बंठिया स्कूल से शुरू होकर बेरी चौक और मंडी बाजार होते हुए गढ़ परिसर के पास स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंची।
प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए विद्यार्थियों ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव, तहसीलदार इंद्रलाल, एसीबीईओ प्रेमरतन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, सुरेश कुमार जानू, पवन जांगिड़, अमित लोहिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2306080


