[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जहरीले जानवर के काटने से महिला की मौत:इलाज और झाड़-फूंक के बाद भी नहीं बची जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

जहरीले जानवर के काटने से महिला की मौत:इलाज और झाड़-फूंक के बाद भी नहीं बची जान

जहरीले जानवर के काटने से महिला की मौत:इलाज और झाड़-फूंक के बाद भी नहीं बची जान

सादुलपुर : सादुलपुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में जहरीले जानवर के काटने से 45 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब 2-3 दिन पहले पैर में जहरीले जानवर के काटने के बाद उसका इलाज कराया गया और झाड़-फूंक भी कराई गई, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धीरू खां की ढाणी राजगढ़ निवासी 45 वर्षीय शीला देवी खरतवास तारानगर में रहती थी। करीब 2-3 दिन पहले किसी जहरीले जानवर ने उनके पैर पर काट लिया था। परिजनों ने घाव का इलाज करवाया। इसके साथ ही झाड़-फूंक भी कराई गई, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई। मृतका के भतीजे विकास खत्रा पुत्र विजय पाल निवासी वार्ड नंबर 26, धीरू खां की ढाणी राजगढ़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

राजगढ़ थाना पुलिस ने भतीजे की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भाडी को सौंपी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब महिला की मौत से जुड़े घटनाक्रम और जहरीले जानवर के काटने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Related Articles