[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता के विद्यार्थियों ने गतका में जीते तीन गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता के विद्यार्थियों ने गतका में जीते तीन गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 18 जिलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। पंजाबी मार्शल आर्ट गतका की यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता श्रीधर विश्वविद्यालय, पिलानी में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजस्थान के 18 जिलों से करीब 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता के रोहित पुत्र विक्रम सिंह, निवासी खरखड़ा, दिव्या पुत्री बाबूलाल सैनी, निवासी नानुवाली बाबड़ी तथा चेतना पुत्री लीलू सिंह, निवासी राजोता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं चेतन सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी गोविंदासपुरा तथा हिमांशु सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।

विद्यालय प्रबंधन ने किया विजेताओं का स्वागत

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव डॉ. अमित मेहरड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और विश्वास है कि ये खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विजेता विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles