चूरू में 1 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:2 तस्कर गिरफ्तार, NH-52 पर कंटेनर को किया जब्त, चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी
चूरू में 1 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:2 तस्कर गिरफ्तार, NH-52 पर कंटेनर को किया जब्त, चंडीगढ़ से गुजरात हो रही थी तस्करी
चूरू : चूरू की कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने NH-52 पर एक कंटेनर से करीब 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने लांबा पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा यह कंटेनर पकड़ा। कंटेनर से कुल 961 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरियाणा के बास पदमका निवासी नवीन और साहिल को गिरफ्तार किया है। दोनों से शराब तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर और गुजरात में शराब पहुंचाने वाले लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
यह कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में की। टीम ने NH-52 पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका और तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब के कार्टन मिले। कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, विकास कुमार, मोहरपाल, मुकेश और भीम सिंह ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने कंटेनर और शराब को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस पूरे तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2304371


