[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

हजारों ट्रैक्टर-बाइकों के साथ चिड़ावा-लोहारू बाईपास से होगी रवाना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिलानी में इस बार ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 14 अगस्त शुक्रवार को सुबह 8 बजे चिड़ावा-लोहारू बाईपास, पिलानी से हजारों ट्रैक्टरों एवं बाइकों के साथ रवाना होगी। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान राजीव सिंह शेखावत ने बताया कि पिलानी में पहली बार इस तरह की भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।

यात्रा को झेरली आश्रम के महंत योगी दशहरा नाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद हजारों की संख्या में ट्रैक्टर एवं बाइक सवार तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा में शामिल होंगे।

‘एक तिरंगा, एक संकल्प, एक भारत’ एवं ‘मेरा तिरंगा, मेरी शान’ अभियान के तहत आयोजित होने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। ट्रैक्टरों और बाइकों के साथ निकलने वाली यह यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देगी।

यात्रा 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे चिड़ावा-लोहारू बाईपास पिलानी से रवाना होकर पिलानी के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए राजगढ़ रोड पिलानी स्थित अमर शहीद राजकुमार पूनियां पेट्रोल पंप पर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होकर तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने प्रेम का संदेश देंगे।

यात्रा को लेकर युवाओं सहित आमजन में विशेष उत्साह बना हुआ है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को भव्य और सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77