[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सड़क पर मिला देसी कट्टा:झगड़े की सूचना पर रामसरा टिब्बा के पास पहुंची पुलिस, गाड़ी देखते ही भागे लोग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सड़क पर मिला देसी कट्टा:झगड़े की सूचना पर रामसरा टिब्बा के पास पहुंची पुलिस, गाड़ी देखते ही भागे लोग

चूरू में सड़क पर मिला देसी कट्टा:झगड़े की सूचना पर रामसरा टिब्बा के पास पहुंची पुलिस, गाड़ी देखते ही भागे लोग

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रामसरा टिब्बा के पास पुलिस को सड़क पर एक 315 बोर का देसी कट्टा मिला है। पुलिस ने इसे जब्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि पुलिस को NH-52 पर रामसरा टिब्बा रोड के पास झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस की गाड़ी देखते हुी भागे लोग

पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके पर मौजूद भीड़ तितर-बितर हो गई। घटनास्थल की जांच के दौरान वहां एक क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी और एक बाइक खड़ी मिली। इन वाहनों से लगभग 35 से 40 मीटर की दूरी पर जमीन पर यह देसी कट्टा पड़ा हुआ था, जिसके लिए कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था।

पुलिस ने अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध हथियार किसका है और इसे मौके पर कौन लेकर आया था।

Related Articles