[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खतरनाक तरीके से बोलेरो चलाकर वीडियो बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खतरनाक तरीके से बोलेरो चलाकर वीडियो बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

खतरनाक तरीके से बोलेरो चलाकर वीडियो बनाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का वीडियो पोस्ट कर आम लोगों के आवागमन और सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने के मामले में रतनगढ़ पुलिस ने एक युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस ने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर लगातार तकनीकी निगरानी की जा रही है। इसी दौरान रतनसरा निवासी एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर बोलेरो वाहन को तेज गति से लहराते हुए सर्किल में घुमाने का वीडियो सामने आया। वीडियो में वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए राहगीरों के लिए खतरा उत्पन्न किया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले रतन थालौड़ पुत्र भींवाराम थालौड़ निवासी रतनसरा, थाना रतनगढ़ को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह और वृत्ताधिकारी रतनगढ़ इनसार अली के निर्देशन में थानाधिकारी संदीप कुमार एवं थाना टीम ने की।

पुलिस की अपील: चूरू पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ, आपत्तिजनक, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अथवा आमजन में भय पैदा करने वाले वीडियो या फोटो पोस्ट, साझा या पसंद नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles