[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, युवाओं ने थामा पार्टी का दामन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

मंड्रेला में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

मंड्रेला : क़स्बे में शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएलपी मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह यादव ने की। सम्मेलन में पार्टी की विचारधारा, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान आरएलपी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र फौजी का कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं में पार्टी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की विचार धारा के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र फौजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरएलपी आमजन, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंड्रेला में आरएलपी की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह यादव ने कहा कि मंड्रेला क्षेत्र में आरएलपी के प्रति युवाओं और आमजन का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संघर्ष को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एक जुटता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंड्रेला में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए पार्टी की गतिविधियों को गति दी जाएगी।

Related Articles