छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
चिड़ावा : छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चिड़ावा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मास्टर हजारीलाल शर्मा महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और छात्रसंघ चुनाव शीघ्र करवाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक अधिकार देने की मांग उठाई। अभाविप खेतड़ी जिला संयोजक रोहित गुर्जर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
भाग संयोजक गौरव सिंह थालौर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं झुंझुनूं विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने राजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र करवाने की मांग की।
प्रांत टोली एसएफएस सदस्य अभय सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार मिलने तक अभाविप अपनी मांग को लेकर आवाज उठाती रहेगी। संगठन ने छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही।
इस दौरान जलन भारद्वाज, आदित्य सोलंक, वंशदीप शेखावत, नवीन सैनी, प्रीत महरिया, सदमा, ज्योति कुमारी, रीना, अंकित सिंह, प्रवीण सिंह शेखावत, अनीता कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302504


