एबीवीपी ने चिड़ावा में की छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:हजारीलाल शर्मा कॉलेज में प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए की चुनाव करवाने की मांग
एबीवीपी ने चिड़ावा में की छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:हजारीलाल शर्मा कॉलेज में प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए की चुनाव करवाने की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा में एबीवीपी की चिड़ावा नगर इकाई ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र चुनाव बहाली की मांग की और कॉलेज प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के साथ अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। चुनाव पर रोक से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक सहभागिता प्रभावित हो रही है।
भाग संयोजक गौरव सिंह थालौर ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को स्टूडेंट्स की भावनाओं को समझना चाहिए और प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने चाहिए। अभाविप झुंझुनूं के विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने मांग की कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत करवाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल सके।
इस प्रदर्शन में जलन भारद्वाज, आदित्य सोलंक, वंशदीप शेखावत, नवीन सैनी, प्रीत महरिया, सदमा, ज्योति कुमारी, रीना, अंकित सिंह, प्रवीण सिंह शेखावत, अनीता कुमावत सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2302379


