चिड़ावा में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था, प्रोडक्शन वारंट पर नीमकाथाना जेल से पकड़ा
चिड़ावा में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था, प्रोडक्शन वारंट पर नीमकाथाना जेल से पकड़ा
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चोरी के मुख्य आरोपी ख्यालीराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था। यह गिरफ्तारी 27 जुलाई 2026 को हुई चोरी के मामले में की गई है।
27 जुलाई 2026 को परिवादी अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट और अलमारी के ताले तोड़कर सोने के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था।
चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई थी।
मुख्य आरोपी ख्यालीराम (37) निवासी गावड़ी, नीमकाथाना को 7 अगस्त 2026 को प्रोडक्शन वारंट के जरिए उप कारागृह नीमकाथाना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और नकबजनी के 15 मामले दर्ज हैं। उससे गहन पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302375


