[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में शनि मंदिर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में शनि मंदिर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

सिंघाना में शनि मंदिर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

सिंघाना : श्री शनि देव मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला एवं भंडारे में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगे गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने शनि देव महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खिलौने, झूले और खान-पान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया।

कार्यक्रम में शनि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पिंटू भार्गव सहित सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, समाजसेवी मैक्स सिंघानिया, ताराचंद मीणा, नथू मीणा, तिसरा मीणा, मदन कुमावत, किशोरी गोठवाल, मुकेश भार्गव, सुशील योगी, अशोक चौधरी, महिपाल मीणा, रामचंद्र बड़गुजर, अनिल कुमावत, विनोद भार्गव एवं अविनाश फिटकड़ी, उदय घुमरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles