[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने की नियुक्ति:असलम अली काजी बने अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने की नियुक्ति:असलम अली काजी बने अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने की नियुक्ति:असलम अली काजी बने अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सीकर जिले की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें लक्ष्मणगढ़ कस्बे के असलम अली काजी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। काजी ने बताया कि यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने की है।

अपनी नियुक्ति पर असलम अली काजी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और लक्ष्मणगढ़ के निवर्तमान चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष असलम अली काजी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles