10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान:किसान-मजदूर संगठन कर रहे जनसंपर्क और सभाएं, बोले- सरकार की नीतियों के खिलाफ उठा रहे आवाज
10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान:किसान-मजदूर संगठन कर रहे जनसंपर्क और सभाएं, बोले- सरकार की नीतियों के खिलाफ उठा रहे आवाज
जाजोद : अखिल भारतीय किसान सभा और सीटू मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को सीकर जिला कलेक्ट्रेट घेराव और गिरफ्तारी आंदोलन प्रस्तावित है। इस आंदोलन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। बावड़ी, धीरजपुरा, भवानीपुरा, चौमूं पुरोहितान, संतोषपुरा, लांपुआ, सौथलिया और पावंडा की ढाणी सहित अनेक गांवों में सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।

संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। जनसंपर्क अभियान 9 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान केशाराम धायल, भूदाराम बगड़िया, गोपाल सिंह बाजिया, सूरजभान धायल बाजिया, अशोक कुमावत और सागरमल मल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302192


