सीकर में आरएलपी ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू की:वार्ड-10 की नुक्कड़ सभा में 27 लोगों ने जॉइन की पार्टी, बोले- भाजपा-कांग्रेस को आइना दिखाएगी जनता
सीकर में आरएलपी ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू की:वार्ड-10 की नुक्कड़ सभा में 27 लोगों ने जॉइन की पार्टी, बोले- भाजपा-कांग्रेस को आइना दिखाएगी जनता
सीकर : सीकर में आगामी निकाय चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी तैयारी शुरु कर दी है। जिला प्रभारी विकास पचार ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर वोटर्स को RLP की रीति-नीतियों के बारे में बताया जाएगा। वार्ड नं-10 में हुई सद्दाम हुसैन खोखर के नेतृत्व में 27 लोगों ने आज पार्टी का दामन थामा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल, छात्र नेता दाऊद खान और युनुस खान ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई।
भाजपा-कांग्रेस को आइना दिखाएगी जनता
सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 10, मोहल्ला पीनारान में हुई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल ने कहा कि आगामी निकाय-पंचायती राज चुनावों में भाजपा-कांग्रेस को जनता आईना दिखाने का काम करेगी।
RLP को सीकर में नई मजबूती मिल रही
जनता अब भाजपा-कांग्रेस की मिली-जुली नीतियों को समझ गई हैं। आमजन का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास से RLP को सीकर में नई मजबूती मिल रही है। रालोपा आगामी निकाय चुनाव पूरी मजबूती और दमखम के साथ लड़ेगी।
विकास के लिए काम करेंगे
पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सद्दाम हुसैन खोखर ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में व्याप्त मूलभूत समस्याओं (सड़क, पानी, बिजली व सफाई) को लेकर वे लंबे समय से सजग हैं और आगे भी वार्ड की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ संघर्ष करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2301868


