[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद पुलिस ने दुष्कर्म-अपहरण के फरार आरोपी को पकड़ा:डेढ़ माह से फरार था, बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद पुलिस ने दुष्कर्म-अपहरण के फरार आरोपी को पकड़ा:डेढ़ माह से फरार था, बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारी

धोद पुलिस ने दुष्कर्म-अपहरण के फरार आरोपी को पकड़ा:डेढ़ माह से फरार था, बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारी

धोद : धोद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे एक आरोपी को बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार आसूचना संकलन के आधार पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

धोद थानाधिकारी कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र कुमार और कमलेश भी शामिल थे।

टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी इनपुट का उपयोग करते हुए आरोपी अनिल कुमार (26), पुत्र गुलाबराम, निवासी अनोखू को बांसवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। विशेष टीम के सतत प्रयासों से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। फिलहाल, आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles