[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिट्स पिलानी में दाखिले के नाम पर दो छात्रों से 24 लाख की ठगी, फर्जी प्रवेश पत्र देकर ऐंठे रुपये


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिट्स पिलानी में दाखिले के नाम पर दो छात्रों से 24 लाख की ठगी, फर्जी प्रवेश पत्र देकर ऐंठे रुपये

बिट्स पिलानी में दाखिले के नाम पर दो छात्रों से 24 लाख की ठगी, फर्जी प्रवेश पत्र देकर ऐंठे रुपये

पिलानी। बिट्स पिलानी में दाखिला दिलाने के नाम पर दो छात्रों के परिजनों से करीब 24 लाख रुपये की ठगी के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी अलका बिश्नोई के अनुसार इंदौर निवासी अमित गावशिंदे के बेटे ने बिट्स की प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद कबीर सिंह ने फोन कर दाखिला दिलाने का भरोसा दिया और 17 लाख रुपये मांगे। परिजनों ने दो लाख रुपये ऑनलाइन और 15 लाख रुपये नकद दिए। बाद में बिट्स के प्रवेश कार्यालय पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी पाए गए। मामले में कबीर सिंह, तानिया और सुमित वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

दूसरे मामले में दिल्ली निवासी नितिन मित्तल से अखिलेश चौधरी ने खुद को कंसल्टेंसी फर्म से जुड़ा बताते हुए सात लाख रुपये में दाखिला कराने का भरोसा दिया। भुगतान के बाद प्रवेश की ईमेल जानकारी भी भेजी गई। परिवार जब बेटे को बिट्स छोड़ने पहुंचा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने अखिलेश चौधरी, प्रिया और देवकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। वहीं बिट्स प्रबंधन ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

Related Articles