[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेहरू पार्क में टूटे झूले बच्चों के लिए खतरा:लम्बे समय से है क्षतिग्रस्त, आयुक्त बोले- जल्द मरम्मत करवाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नेहरू पार्क में टूटे झूले बच्चों के लिए खतरा:लम्बे समय से है क्षतिग्रस्त, आयुक्त बोले- जल्द मरम्मत करवाएंगे

नेहरू पार्क में टूटे झूले बच्चों के लिए खतरा:लम्बे समय से है क्षतिग्रस्त, आयुक्त बोले- जल्द मरम्मत करवाएंगे

सरदारशहर : सरदारशहर के ताल मैदान स्थित नेहरू पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले और अन्य उपकरण लंबे समय से टूटे पड़े हैं। ये स्थिति बच्चों के लिए खतरा बन गई है, वहीं उन्हें मनोरंजन की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में बच्चे इस पार्क में खेलने आते हैं। क्षतिग्रस्त झूलों के कारण उन्हें खेलने में परेशानी होती है और उनके चोटिल होने का डर बना रहता है। नगर परिषद की कथित अनदेखी के कारण इन झूलों की मरम्मत नहीं हो पाई है।

कई झूले काफी समय से खराब पड़े हैं। उनकी हालत जर्जर होने के बावजूद अब तक उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द से जल्द सभी क्षतिग्रस्त झूलों की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल में खेलने का अवसर मिल सके। इस संबंध में नगर परिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि पार्क में जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि टूटे हुए झूलों की मरम्मत करवाकर उन्हें बच्चों के उपयोग के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।

Related Articles