[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में निराश्रित गोवंश के खिलाफ अभियान तेज:दो दिन में 72 पशु गौशाला भेजे, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में निराश्रित गोवंश के खिलाफ अभियान तेज:दो दिन में 72 पशु गौशाला भेजे, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

पलसाना में निराश्रित गोवंश के खिलाफ अभियान तेज:दो दिन में 72 पशु गौशाला भेजे, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

पलसाना : पलसाना नगर पालिका ने सड़कों और गलियों में घूम रहे निराश्रित गोवंश को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी रवीना चौधरी के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमार कुमावत की देखरेख में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत दो दिनों में 72 निराश्रित गोवंश को पकड़कर नंदी शालाओं और गौशालाओं में भिजवाया गया है।

पालिका प्रशासन के अनुसार, शहर में निराश्रित गोवंश की बढ़ती संख्या के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा था। कई बार गोवंश के आपस में लड़ने या अचानक सड़क पर आ जाने से राहगीर और वाहन चालक घायल हो चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए जनहित और लोक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी रवीना चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत निकाय क्षेत्र की सभी गलियों, मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से निराश्रित गोवंश को पकड़कर गौशालाओं एवं नंदी शालाओं में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, निराश्रित पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

Related Articles