[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरों का आतंक, दो गांवों में 6 ट्रांसफार्मर निशाने पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

अजीतगढ़ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरों का आतंक, दो गांवों में 6 ट्रांसफार्मर निशाने पर

चार ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी, दो खोलकर ले गए चोर; विद्युत विभाग को 4.10 लाख रुपए का नुकसान, जेईएन ने थाने में दर्ज करवाया मामला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के अजीतगढ़ थाना इलाके में ट्रांसफार्मर चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों ने दो गांवों में एक के बाद एक छह बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। चार ट्रांसफार्मरों से कीमती तेल चोरी कर लिया, जबकि दो ट्रांसफार्मरों को खोलकर ही अपने साथ ले गए। लगातार हुई इन वारदातों से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। चोरी की घटनाओं में विभाग को करीब 4 लाख 10 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पहली वारदात 12 नवंबर की रात झाड़ली विद्युत वितरण क्षेत्र के ग्राम सीहोडी में हुई। यहां चोरों ने मीनवालों की ढाणी, कुम्हारों के मोहल्ले और बलाई मोहल्ले में लगे तीन 16 केवीए तथा एक 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया।

वहीं, दूसरी वारदात 14 नवंबर की रात ग्राम सांवलपुरा तंवरान में हुई। यहां चोर जापराम गुर्जर के मकान के सामने लगे 10 केवीए और हरलाल के पास स्थापित 16 केवीए के दो ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए।

दो गांवों में लगातार हुई इन वारदातों के बाद कनिष्ठ अभियंता विकास जांगिड़ ने अजीतगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरफूल सिंह को सौंपी गई है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

सहायक अभियंता थोई राजेश चौधरी ने घटनाओं पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।

दो गांवों में छह ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भी चिंता है। अब सवाल यह है कि सुनसान इलाकों में लगातार हो रही इन वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों तक पुलिस कब पहुंचेगी और चोरी गए ट्रांसफार्मर कब बरामद होंगे?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet