[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर के निर्देश पर बाबा श्याम मंदिर के निकास मार्ग का गड्ढा भरवाया, श्रद्धालुओं को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर के निर्देश पर बाबा श्याम मंदिर के निकास मार्ग का गड्ढा भरवाया, श्रद्धालुओं को मिली राहत

कार्तिक शुक्ल एकादशी मेले से पहले प्रशासन ने लिया संज्ञान, नगरपालिका ने जेसीबी और ट्रैक्टर से करवाया भराव; थानाधिकारी ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रीश्याम मंदिर के निकास मार्ग पर बने गहरे गड्ढे को आखिरकार प्रशासन ने भरवा दिया है। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को इस गड्ढे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही यहां हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। प्रशासन की ओर से कार्रवाई करवाने के बाद अब श्रद्धालुओं को राहत मिली है।

बुधवार को पुलिस थाने में आयोजित बैठक के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल गड्ढे का भराव करवाकर रास्ता समतल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और जेसीबी व ट्रैक्टर की सहायता से मिट्टी डलवाकर गड्ढे को भरवाया गया।

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सहदेव दान चारण की देखरेख में भराव कार्य करवाया गया। वहीं थानाधिकारी पवन दुलड़ ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया और रास्ता समतल होने की रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजी।

मेले से पहले दूर हुई श्रद्धालुओं की परेशानी

कार्तिक शुक्ल एकादशी मेले से पहले प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करवाने से श्याम भक्तों को राहत मिली है। गौरतलब है कि श्रीश्याम मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में निकास मार्ग पर बना गड्ढा श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। अब रास्ते का भराव होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet