सात महीने से अधूरी पुलिया, श्याम भक्तों की राह में बनेगी बाधा
29 अप्रैल को शुरू हुआ था निर्माण, अब तक पूरा नहीं हुआ काम; रोजाना जाम से जूझ रहे वाहन चालक, 20 नवंबर को जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : खाटूश्यामजी में 20 नवंबर को होने वाले बाबा श्याम के जन्मोत्सव से पहले रींगस बाइपास पर अधूरी पड़ी पुलिया श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पुलिया निर्माण का काम शुरू हुए करीब सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य बंद होने और यातायात की पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार रींगस बाइपास पुलिया का निर्माण 29 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था। उस समय उम्मीद थी कि निर्धारित समय में काम पूरा होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी, लेकिन सात महीने बाद भी पुलिया अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य बंद होने से इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के साथ खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
20 नवंबर को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले मार्ग पर वाहनों के साथ पदयात्रियों का दबाव भी बढ़ेगा। पहले से जाम की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अधूरी पुलिया यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
जन्मोत्सव से पहले व्यवस्था सुधारने की मांग
हैरानी की बात यह है कि श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही की संभावना के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अब तक निर्माण स्थल पर यातायात सुचारू रखने के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो जन्मोत्सव के दौरान जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है। लोगों ने एनएचएआई से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने और तब तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2553127


