‘जश्न-ए-मंसूर’ मुशायरा 9 अगस्त को, प्रदेशभर के शायर देंगे प्रस्तुति
‘जश्न-ए-मंसूर’ मुशायरा 9 अगस्त को, प्रदेशभर के शायर देंगे प्रस्तुति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सारस साहित्य संस्थान, चूरू के तत्वावधान में अजीम शायर अहमद अली खां ‘मंसूर चूरूवी’ की स्मृति में ‘जश्न-ए-मंसूर’ मुशायरे का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10:30 बजे पेंशनर्स भवन में किया जाएगा। आयोजक बुद्धमल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय मंसूर चूरूवी की साहित्यिक एवं शायरी की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और साहित्य प्रेमियों को साझा मंच उपलब्ध कराना है।
मुशायरे में चूरू, फतेहपुर, बीकानेर, भादरा, मंडावा और बिसाऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से शायर एवं कवि शिरकत करेंगे। इनमें बनवारी लाल शर्मा ‘ख़ामोश’ (चूरू), इस्माइल ‘ग़ाज़ी’ (फतेहपुर), ज़ाकिर अदीब (बीकानेर), पवन शर्मा (भादरा), बुनियाद ज़हीन (बीकानेर), इदरीश राज़ खत्री (चूरू), मख़दूम बिसाउवी, कुमार अजय (चूरू), सुरेश कुमार (मंडावा), अब्दुल मन्नान मज़हर (चूरू), दीपक कामिल (चूरू) तथा मुकेश मनमौजी प्रमुख हैं। कार्यक्रम में गजल, नज्म, कविता और समकालीन साहित्य से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2300482


