जयपुर–नोखा नई रोडवेज बस सेवा शुरू, सांडवा में हुआ भव्य स्वागत
जयपुर–नोखा नई रोडवेज बस सेवा शुरू, सांडवा में हुआ भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सांडवा : क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार के बाद जयपुर–नोखा नई राजस्थान रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। नई बस सेवा सीकर, सालासर, सुजानगढ़, बीदासर, सांडवा, कातर होते हुए नोखा तक संचालित होगी। इससे इस मार्ग पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सांडवा पहुंचने पर बस चालक-परिचालक का भव्य स्वागत किया गया नई बस सेवा के सांडवा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बस चालक एवं परिचालक का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी, जो अब पूरी हुई है।
नई रोडवेज बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को जयपुर, सीकर, सालासर व नोखा सहित मार्ग के विभिन्न कस्बों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे निजी वाहनों और अन्य साधनों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है महिला यात्रियों को रोडवेज के नियमानुसार 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ भी मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने बस सेवा शुरू करने के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन का आभार जताते हुए बस का नियमित संचालन जारी रखने की मांग की है। गौरतलब है कि जयपुर–नोखा मार्ग पर बस सेवाएं वर्तमान में भी उपलब्ध हैं, हालांकि नई सरकारी सेवा के मार्ग और समय की स्थानीय स्तर पर पुष्टि करना उचित होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2300482


