गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, भाजपा कार्यालय में कलश पूजन
गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, भाजपा कार्यालय में कलश पूजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रामसर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जयपुर से पहुंचे कलश का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद कलश को चूरू लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों के लिए रवाना किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। अभियान के तहत कलश यात्रा चूरू लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचेगी, जहां कार्यकर्ता और आमजन कलश का पूजन एवं दर्शन करेंगे।
लोकसभा रथ प्रभारी डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि संत रविदास ने समरस समाज और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सहप्रभारी राकेश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
जिला संयोजक भास्कर शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा रामनगर चौराहे के बाद चूरू लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचेगी और 14 अगस्त को सालासर में इसका समापन होगा।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, मण्डल प्रभारी सुरेश सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, सुप्यार सिंह, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, रचना केाठारी, जिला उपाध्यक्ष मोहन खारड़िया, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, गोगराज सैनी, सूर्य प्रकाश ढाका, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, दलीप सिंह पूनियां, नीरज जांगिड़, नोमान खांन, कमल सैनी, हरीश वर्मा, रजत शर्मा, विमल जोशी, आकाश सैन, नंदकिशोर मौजासिया, रावतमल सैनी, ओम इन्दोरिया, विश्वनाथ जांगिड़, मुकेश सैनी, मोहन गढ़वाल, अजय तंवर, रणजीत सिंह, राकेश दाधीच, मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2300481


