गोल्याणा बस स्टैंड पर गोठड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध व मॉडिफाइड वाहनों पर कसा शिकंजा, मचा हड़कंप
गौल्याणा में डीजे साउंड, काली फिल्म और बिना नंबर के वाहनों पर एक्शन, लोहार्गल मार्ग पर हुड़दंगी और अवैध वाहनों के खिलाफ गोठड़ा पुलिस का बड़ा अभियान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल मार्ग स्थित गौल्याणा सर्किल पर गोठड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध, मॉडिफाइड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। एसआई जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुई इस अचानक कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जन-शिकायतों पर लिया संज्ञान
सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पवित्र श्रावण मास के दौरान लोहार्गल धाम में देश-प्रदेश से आने वाले कांवड़ियों तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीजे साउंड, शीशों पर काली फिल्म, अवैध गाटर (सुरक्षा बंपर), बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और वाहनों पर लिखे अनाधिकृत/अवैध शब्दों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।
गोल्याणा बस स्टैंड पर रखी जा रही थी निगरानी
पुलिस के अनुसार गोल्याणा बस स्टैंड पर तेज आवाज में डीजे बजाने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के बेधड़क दौड़ने की बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए गोठड़ा पुलिस ने इलाके में लगातार निगरानी बढ़ाई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर सख्त कानूनी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तीर्थ क्षेत्र एवं आसपास के मार्गों पर यातायात बाधित करने या हुड़दंग मचाने वाले वाहनों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौल्याणा सर्किल पर कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह के साथ कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल सोहनलाल, महिला कांस्टेबल निरमा, रिंकू सहित मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2300482


