फतेहपुर को मिली 33.90 करोड़ की सीवरेज परियोजना, जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत
फतेहपुर को मिली 33.90 करोड़ की सीवरेज परियोजना, जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर शेखावाटी : नगर परिषद सभागार में गुरुवार को विधायक हाकम अली खान और प्रतिपक्ष नेता श्रवण चौधरी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में शहर के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में शहर की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, गंदे पानी की निकासी और जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा फतेहपुर शहर के लिए 33.90 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना स्वीकृत की गई है।
विधायक हाकम अली खान और प्रतिपक्ष नेता श्रवण चौधरी ने अधिकारियों को परियोजना का कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को जलभराव, गंदे पानी की निकासी और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298581


