[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसवंतगढ़ में कुटुंब प्रबोधन का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, देशभर के कार्यकर्ता शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

जसवंतगढ़ में कुटुंब प्रबोधन का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू, देशभर के कार्यकर्ता शामिल

देशभर के कार्यकर्ता जुटे जसवंतगढ़ में, कुटुंब प्रबोधन अभ्यास वर्ग का आगाज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

जसवंतगढ़ : कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के प्रताप गौरव गट द्वारा चार दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन मानसरोवर (माहेश्वरी भवन) जसवंतगढ़ में किया जा रहा है। यह अभ्यास वर्ग श्रावण कृष्ण अष्टमी से एकादशी,विक्रम संवत 2083, अर्थात 6 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक आयोजन शुरू हुआ है।

अभ्यास वर्ग में जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़ गुजरात तथा सौराष्ट्र प्रांत के कार्यकर्ता भाग लेकर कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वर्ग के दौरान भारतीय परिवार व्यवस्था,संस्कार,सामाजिक समरसता,संगठनात्मक कार्यपद्धति तथा परिवार सशक्तीकरण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता,संगठनात्मक दक्षता एवं समाज में पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा विभिन्न प्रांतों से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अभ्यास वर्ग में उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय संयोजक डॉ रविंद्र, सहसंयोजक मनसुख भाई ने विधिवत पूजन करके शुभारंभ करेंगे ।

Related Articles