देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार को चूरू में स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया, वृत्ताधिकारी गजेन्द्र सिंह और जिला परिवहन अधिकारी नरेश बासवाल भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम-1988, एआईएस-119 मानकों तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बसों की जांच की गई। अनधिकृत संरचनात्मक संशोधनों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि स्लीपर बसों में अनधिकृत बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसी लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं में मानव जीवन की हानि होती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us