40 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, मुकुंदगढ़ का ई-मित्र संचालक गिरफ्तार
40 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, मुकुंदगढ़ का ई-मित्र संचालक गिरफ्तार
मुकुंदगढ़ : झुंझुनूं पुलिस की मुकुंदगढ़ थाना एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने करीब 40 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए ई-मित्र संचालक अंकित कुमार (31) निवासी कसेरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भोले-भाले लोगों के दस्तावेज और बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन कराने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.68 लाख रुपये नकद, 2 लैपटॉप, 1 मोबाइल, 1 माइक्रो एटीएम, 17 एटीएम कार्ड, 92 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक और 38 आधार कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी के 16 बैंक खातों से पिछले 18 महीनों में 40 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन हुआ। इन खातों से जुड़े मामलों में देशभर में 16 साइबर शिकायतें पहले से दर्ज हैं।
मामले का खुलासा मुकुंदगढ़ निवासी अक्षय की शिकायत पर हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एसएसओ आईडी बनाने के बहाने आरोपी ने आधार-पैन कार्ड लेकर कई बार बायोमेट्रिक करवाया और उसकी जानकारी के बिना फिनो पेमेंट बैंक में खाता खोलकर साइबर अपराध में उपयोग किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी की रकम अपने खातों में मंगवाकर ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के माध्यम से नकद निकालकर अपराधियों तक पहुंचाता था और इसके बदले कमीशन लेता था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में मुकुंदगढ़ थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2296943


