महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आईजी के.बी. वंदना ने छात्राओं को किया जागरूक
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आईजी के.बी. वंदना ने छात्राओं को किया जागरूक
झुंझुनूं : राजस्थान पुलिस के “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत जेजेटी यूनिवर्सिटी, चुड़ैला में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपराध शाखा की महानिरीक्षक पुलिस के.बी. वंदना (आईपीएस) ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास, सम्मान और कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं फूलचंद मीणा सहित पुलिस अधिकारी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। इस दौरान महिला बीट अधिकारी योजना, एंटी रोमियो स्क्वाड, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सुरक्षा सखी योजना, वरिष्ठ जन संबल योजना, वाई-सीएलजी तथा निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।
छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के बाद आईजी के.बी. वंदना ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2296943


