शहीद हरलाल कालेर को अनोखी श्रद्धांजलि, प्रीतम कुमार ने 35 किमी दौड़ लगाकर दी सलामी
शहीद हरलाल कालेर को अनोखी श्रद्धांजलि, प्रीतम कुमार ने 35 किमी दौड़ लगाकर दी सलामी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अमर शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा अनावरण समारोह में चूरू के प्रीतम कुमार कंवल ने 35 किलोमीटर की दौड़ लगाकर शहीद को अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे सुबह 5:30 बजे जिला स्टेडियम चूरू से रवाना हुए और बिनासर, सातड़ा तथा सहला होते हुए दाउदसर स्थित प्रतिमा अनावरण स्थल पहुंचे।
समारोह में पहुंचकर प्रीतम कुमार ने शहीद हरलाल कालेर को सलामी दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बलों और सुरक्षा बलों के जवान देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार एक या दो किलोमीटर दौड़ लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करे और देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296938


