देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : धवलपालिया जोहड़ खेल मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मकसूद खान, मास्टर लियाकत खां दिलावर खानी, इकबाल चौहान और देवकीनंदन स्वामी उपस्थित रहे।
अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा क्रिकेट का शॉट खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला महनसर और दुधवाखारा की टीमों के बीच खेला गया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में शेखावाटी क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आई सभी टीमें बिसाऊ की सम्मानित मेहमान हैं और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ही वास्तविक विजेता होगी।
उद्घाटन मैच में सुमित जांगिड़ और गुड्डू मीणा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन कोच महावीर सिंह चौहान और आरजे इमरान खान ने किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us