[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भरत हरितवाल ने रतननगर -नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भरत हरितवाल ने रतननगर -नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाला

भरत हरितवाल ने रतननगर -नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : स्वायत्त शासन विभाग के आदेशों की अनुपालना में भरत हरितवाल ने बुधवार को नगर पालिका रतननगर के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिशासी अधिकारी भरत हरितवाल ने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास एवं नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। कार्यभार संभालने के पश्चात अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles