[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशा मुक्त युवा अभियान : जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चूरू के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशा मुक्त युवा अभियान : जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चूरू के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व

नशा मुक्त युवा अभियान : जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चूरू के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, चूरू द्वारा जिला मुख्यालय पर गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले घातक परिणामों एवं सामाजिक जीवन पर इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने युवाओं को बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्तिगत जीवन को बर्बाद करती है बल्कि परिवार एवं समाज को भी गहरी क्षति पहुंचाती है। मुख्य अतिथि राजकीय लोहिया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अवस्था जीवन की सबसे मूल्यवान पूंजी है और इसे नशे की आग में नष्ट करना सबसे बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है और यह तभी संभव है जब हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ, सजग एवं संकल्पित हो।

विशिष्ट अतिथि पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जितनी जागरूक एवं संकल्पित होगी, विकसित भारत 2047 का सपना उतनी ही तेजी से साकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय गोयनका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया ने की, जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने प्रतियोगिताओं की जानकारी दी तथा माय भारत गतिविधियों से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चित्रकला में दीनदयाल सैनी, गायन में माधव शर्मा, वाद-विवाद में कृतिका दाधीच, रील मेकिंग में लवली सोनी, नुक्कड़ नाटक में प्रिया सैनी एवं टीम तथा नृत्य में श्रुति कायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान सहायक निदेशक परमेन्द्र शर्मा, एनएसएस समन्वयक महेंद्र खारड़िया, प्रो खुशी, एवं महेश कुमार सैनी उपस्थित रहे। संचालन मणीदान बिठ्ठू ने किया।

Related Articles