“थेलासर राजकीय विद्यालय परिसर में पौधे लगाए एवं जड़ी- बूटी दिवस मनाया गया
थेलासर राजकीय विद्यालय परिसर में पौधे लगाए एवं जड़ी- बूटी दिवस मनाया गया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : थैलासर की शहीद जितेंद्र सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थेलासर के प्रांगण में पौधारोपण कर जड़ी -बूटी दिवस मनाया बारिश के मौसम में इस पखवाड़े में सर्वत्र पौधे लगाने का कार्य चल रहा है इसी सिलसिले में आज विद्यालय में चूरू पतंजलि परिवार के सदस्यो द्वारा आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर जड़ी बूटी दिवस भी मनाया गया। इसके अलावा योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने अश्वगंधा, शतावरी, निर्गुंडी, गोखरू, अपराजिता, दूधली नागदमन व नागदोन, सहजन, मीठा नीम, नीमगिलोय आदि आयुर्वेदिक औषधियों के पौधे वितरण किए तथा जड़ी बूटी के औषधीय उपयोग के बारे में बताया।
तथा विभिन्न प्रकार के रोगों में किस जड़ी बूटी के उपयोग से कौनसा रोग ठीक होता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम मीणा, पूर्व सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल, कोड़ामल सोनी, मदन सिंह राठौड़, हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी, तथा विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे जड़ी बूटी दिवस के कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया बच्चों ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया कार्यक्रम का संचालन अंजू सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2297042


