गुढ़ागौड़जी को उपखंड बनाने की मांग तेज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष
गुढ़ागौड़जी को उपखंड बनाने की मांग तेज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष
चंवरा : गुढ़ागौड़जी को उपखंड क्षेत्र बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का तहसील कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर गुढ़ागौड़जी को शीघ्र उपखंड का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उपखंड बनने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी और दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
जयसिंह मांठ ने बताया कि हाल ही में गुढ़ागौड़जी क्षेत्र को झुंझुनूं उपखंड से हटाकर उदयपुरवाटी उपखंड में शामिल किए जाने के विरोध में सभी पंचायतों के लोग आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनभावनाओं से जुड़ा विषय है और सरकार को सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296901

