होटल के बाहर आग लगाने के 3 आरोपी गिरफ्तार:खड़ी कैम्पर गाड़ी को पेट्रोल छिड़क कर जलाया था, CCTV फुटेज के आधार पर दबोचा
होटल के बाहर आग लगाने के 3 आरोपी गिरफ्तार:खड़ी कैम्पर गाड़ी को पेट्रोल छिड़क कर जलाया था, CCTV फुटेज के आधार पर दबोचा
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में एक होटल के सामने खड़ी कैम्पर गाड़ी में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की।
रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि 30 जुलाई की रात को होटल संचालक राजकुमार जाट, निवासी वार्ड 3, रतनगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जांदवा निवासी करतार सिंह और अन्य ने उनके होटल के बाहर खड़ी कैम्पर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा
इस संबंध में रतनगढ़ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई। थानाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की।
कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने सदीनसर, थाना रामगढ़ शेखावाटी निवासी पंकज जाट और नबीपुर, थाना फतेहपुर सदर (सीकर) निवासी दिनेश जाट को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी करतार सिंह को हाल ही में आर्म्स एक्ट के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे इस मामले में भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296870


