पुचका विक्रेता की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, राहगीर बाइक सवार गंभीर रूप से झुलसा
पुचका विक्रेता की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, राहगीर बाइक सवार गंभीर रूप से झुलसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के नानसा गेट स्थित किशोर पुचका विक्रेता की दुकान पर मंगलवार रात हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तत्काल जांगिड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
डॉ. मनीष जांगिड़ के अनुसार, घायल की बाहरी त्वचा पूरी तरह जल गई है। फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही नवलगढ़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में पुचका विक्रेता की दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि विद्युत विभाग ने सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295590


