धोद पुलिस ने की नशे के खिलाफ कार्रवाई:पांच टीमों ने अलग-अलग जगह दबिश देकर अवैध शराब की बरामद
धोद पुलिस ने की नशे के खिलाफ कार्रवाई:पांच टीमों ने अलग-अलग जगह दबिश देकर अवैध शराब की बरामद
सीकर : सीकर पुलिस के विशेष अभियान के तहत धोद थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार देर रात पांच गांवों में एक साथ छापेमारी कर 483 पव्वे अवैध शराब और 24 बीयर की बोतलें जब्त की गईं। संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस की पांच अलग-अलग टीमों ने पेवा, दीपपुरा चारणान, बोसाना, गुणाठू और रेवासी गांव में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया।
यह कार्रवाई सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के मार्गदर्शन और धोद वृत्ताधिकारी राजेश ढाका के सुपरविजन में इसे अंजाम दिया गया।
धोद थानाधिकारी कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत पांच पुलिस टीमों का गठन कर एक साथ अलग-अलग गांवों में दबिश दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295438


