गौरव सेनानी शिक्षकों को स्थानांतरण में वरीयता देने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
गौरव सेनानी शिक्षकों को स्थानांतरण में वरीयता देने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
चनाना : राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ ने राज्य सेवा में कार्यरत पूर्व सैनिकों को स्थानांतरण में वरीयता देने तथा उनकी सहमति के बिना अन्य स्थानों पर स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर चनाना ने बताया कि सैनिक 15 से 20 वर्ष तक सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में परिवार से दूर रहकर देश सेवा करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सेवा में आने पर उन्हें शेष सेवाकाल गृह जिले या घर के निकट कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले से गृह जिले में कार्यरत पूर्व सैनिकों का भी उनकी सहमति के बिना दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरण नहीं किया जाना चाहिए।
संघ की ओर से विभिन्न मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मांग को उचित बताते हुए मुख्यमंत्री से पूर्व सैनिकों के हित में संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के हितों की रक्षा करना सरकार का नैतिक दायित्व है। संगठन ने इस पहल पर मंत्री का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295341


