[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ थाने का लोगों ने किया घेराव:मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, घायल का हॉस्पिटल में इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ थाने का लोगों ने किया घेराव:मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, घायल का हॉस्पिटल में इलाज जारी

रतनगढ़ थाने का लोगों ने किया घेराव:मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, घायल का हॉस्पिटल में इलाज जारी

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है। मारपीट में घायल व्यक्ति का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। वार्ड 41 निवासी नेमीचंद वाल्मीकि ने 1 अगस्त को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 30 जुलाई को उनके जीजा दीपक कुमार (श्रीडूंगरगढ़ निवासी) रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक व्यक्त करने रतनगढ़ आए थे। इसी दौरान नंदलाल उर्फ मिथुन वाल्मीकि ने फोन कर दीपक कुमार को अपने साथ बुला लिया।

लाठी-सरियों से की थी मारपीट
शाम को जब दीपक कुमार वापस लौट रहे थे, तब गुंसाई मंदिर के पास राहुल, राजेश उर्फ मोगली, शिव, संतोष कुमार सहित तीन-चार अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। इन लोगों ने लाठी और सरियों से दीपक कुमार के साथ मारपीट की। हमलावरों ने दीपक कुमार की सोने की चेन, आठ हजार रुपए नकद और मोबाइल भी छीन लिया।

आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिजनों और मोहल्ले के लोगों में गहरा आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई, जिस पर उन्हें नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक पंवार, वेदप्रकाश पंवार, हेमंत पंवार, रूपचंद पंवार, संजय कुमार, कमल, राकेश, दिलीप पंवार, जगदीश पंवार, चुन्नीलाल, सोनू, महेंद्र और हरीश सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles