[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में निजी बस संचालकों का विरोध:यात्रियों की परेशानी बढ़ी; बस और रेहड़ी यूनियन में समझाइश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में निजी बस संचालकों का विरोध:यात्रियों की परेशानी बढ़ी; बस और रेहड़ी यूनियन में समझाइश जारी

सरदारशहर में निजी बस संचालकों का विरोध:यात्रियों की परेशानी बढ़ी; बस और रेहड़ी यूनियन में समझाइश जारी

सरदारशहर : सरदारशहर के कृष्णा कच्चा बस स्टैंड पर बस यूनियन और रेहड़ी (सब्जी ठेला) यूनियन के बीच चल रहा विवाद गहरा गया है। इसके विरोध में मंगलवार को निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। बस यूनियन की हड़ताल के कारण दिनभर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे साधन के लिए भटकते नजर आए। फिलहाल प्रशासन दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटा है।

बस यूनियन की मुख्य मांग है कि कच्चा बस स्टैंड परिसर से सभी सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियों को तुरंत हटाया जाए। यूनियन का तर्क है कि इन रेहड़ियों के कारण बसों के संचालन, यात्रियों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था में भारी बाधा आती है। बस स्टैंड के स्थानीय व्यापारियों ने भी बस यूनियन की इस मांग का समर्थन किया है।

रेहड़ी यूनियन का पलटवार- मनमाने ढंग से खड़ी की जाती हैं बसें

दूसरी ओर, रेहड़ी यूनियन के सदस्यों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्याएं सामने रखीं। उनका कहना है कि निजी बस संचालक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4-5 बजे तक बसें खड़ी रखते हैं। कई बार बसें उनकी रेहड़ियों के ठीक सामने मनमाने ढंग से खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे उनका व्यापार ठप हो जाता है और ग्राहकों को आने-जाने का रास्ता नहीं मिलता।

बस यूनियन के पदाधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, जाबिर खान और मनीराम भादू ने बताया कि इस विवाद के संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित में अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी वजह से उन्हें मजबूर होकर हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान रेहड़ी संचालकों द्वारा बस संचालकों के साथ मारपीट भी की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर तैनात रही पुलिस, समझाइश के प्रयास जारी

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सरदारशहर पुलिस थाना के एसआई ओमप्रकाश यादव पुलिस जाप्ते के साथ बस स्टैंड पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रशासन अब दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है।

Related Articles