सरवड़ी हत्याकांड, आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला:घटनास्थल पर कराई तस्दीक, हथियार भी बरामद; कोर्ट ने जेल भेजा
सरवड़ी हत्याकांड, आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला:घटनास्थल पर कराई तस्दीक, हथियार भी बरामद; कोर्ट ने जेल भेजा
धोद : धोद थाना क्षेत्र के सरवड़ी गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी सुरेश सैनी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया गया।
आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला
कोर्ट में पेशी से पूर्व धोद पुलिस आरोपी सुरेश सैनी को सरवड़ी गांव स्थित घटनास्थल पर लेकर गई। पुलिस ने यहां वारदात की तस्दीक की और घटनाक्रम को समझने के लिए आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की।वही आरोपी को धोद के बाजार में घुमाया इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद थी।
हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
धोद थानाधिकारी कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने बीएनएसएस प्रावधानों के तहत ई-साक्ष्य एप्लीकेशन का उपयोग कर महत्वपूर्ण डिजिटल और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। अब तक जुटाए गए साक्ष्यों, बरामद हथियार और अन्य सबूतों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
सरवड़ी गांव में गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया था और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295301


