जांदवा में बुजुर्ग की पहल बनी जन-अभियान, 3,500 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जांदवा में बुजुर्ग की पहल बनी जन-अभियान, 3,500 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
जान्दवा : ग्राम पंचायत जांदवा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने प्रेरणादायक पहल करते हुए सघन पौधारोपण अभियान चलाया। गांव के बुजुर्ग रेवत राम की शुरुआत आज जन-अभियान का रूप ले चुकी है, जिसमें नवयुवक मंडल और ग्रामीणों ने मिलकर 3,500 से अधिक पौधे लगाए।
पौधारोपण के दौरान ग्रामीणों ने गांव को हरा-भरा बनाने और पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रेवत राम ने कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और प्रोत्साहन मिले तो वे नशे से दूर रहकर पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
अभियान में खींवाराम खीचड़, मामराज खीचड़, मनीष आलड़िया, प्रवीण खीचड़, दुलीचंद, फूलाराम (फौजी), सुभाषचंद्र, मूलाराम, नाथूराम सहित नवयुवक मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294038


