झुंझुनूं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में रमेश पांडे बने जिला सचिव
खेतड़ी क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पांडे को झुंझुनूं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी द्वारा की गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही खेतड़ी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
रमेश पांडे लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में राजस्थान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के कारण उन्हें कांग्रेस का समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता माना जाता है।
खेतड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही मनीषा गुर्जर ने रमेश पांडे की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देती है। उन्होंने कहा कि रमेश पांडे के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।

पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा कि रमेश पांडे की नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त जिला सचिव रमेश पांडे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मनीषा गुर्जर, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, हसरत हुसैन, विक्रम गुर्जर, अजय केडिया, मुकेश अग्रवाल, हजारी सूबेदार, विमल शर्मा, सुंदर मानोता, श्रवण सेन, आलोक जेदिया, अरविंद श्योराण सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने रमेश पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293880


